कानपुर: थाना जाजमऊ क्षेत्र के गज्जूपुरवा स्थित इंशा ट्रेनरी को शालीमार ट्रेनरी के मालिकों द्वारा खरीदा गया था,,, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आंखों में धूल झोंक कर शालीमार ट्रेनरी के मालिक ट्रेनरी को इंशा ट्रेनरी की फर्म से ही संचालित किए हुए है,,
बीती गुरुवार की रात्रि ट्रेनरी के टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी,,, पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शालीमार ट्रेनरी संचालक फरार है।
आरोप है कि मजदूरो से जोर जबर्दस्ती करते हुए ट्रेनरी मालिक ने टैंक की सफाई करवाने के लिए मजदूरों को बिना सुरक्षा इंतेजाम के टैंक में उतारा था। जिससे जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूरों की मौत हो गई,,,
जाजमऊ में कई ट्रेनरिया बिना सुरक्षा मानकों को पूरा किए धड़ल्ले से चल रही है,, और संबंधित अपनी आंखें मूंदे हुए है।यही वजह है कि मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत के आघोष में जा रहे है।


















