कानपुर, बी०जी० पब्लिक स्कूल निकट सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ कानपुर नगर में ताजिकिस्तान में आयोजित आई०एम०एम०ए०एफ० एशियन मार्शल आर्ट्स चैम्पियनशिप 2022 में कांस्य पदक विजेता कु० खुशबू निषाद का स्वागत कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने कुछ खुशबू निषाद एवं उनके कोच शेख खालिद को माला पहनाकर कर स्वागत किया। विद्यालय के प्रबन्धक रामकुमार एडवोकेट पूर्व विधायक, प्रधानाचार्य मिथलेश तोमर, मैनेजर एकलव्य कुमार, अविजित कुमार ने कुछ खुशबू निषाद को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेजकर उनका सम्मान किया। तदोपरान्त सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष उoप्रo ने अपने आवास पर पदक विजेता कुछ खुशबू निषाद को स्मृति चिन्ह दे क रसम्मानित किया एवं रामकुमार एडवोकेट पूर्व विधायक के पत्र पर कुछ खुशबू निषाद को राज्य सरकार द्वारा पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि एवं दी जाने वाली सुविधायें कुछ खुशबू निषाद को दिये जाने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही प्रोत्साहन राशि एवं सुविधायें दिलाने का आश्वासन दिया।
2022 में कांस्य पदक विजेता कु० खुशबू निषाद का स्वागत, सम्मान समारोह


















