Advertisement

सेफ्टी टैंक में मृत हुये मृतक परिवार को इंसाफ के लिए पुलिस कमिश्नर से मिले

कानपुर, दलित शोषण मुक्ति मंच के पदाधिकारीयो ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर साहब से मिलकर जाजमऊ के शालीमार टेनरी मे हुये हादसे के मृतक परिवार को न्याय व परिवार के एक सदस्य को नौकरी के लिए सरकार से सिफारिश की मॉग को लेकर ज्ञापन दिया|थाना जाजमऊ के अंतर्गत दिनॉक 09-11-2022 को ठेकेदार अजय सिंह द्वारा जाजमऊ स्थित शालीमार टेनरी मे तीन मजदूरो (1) सोनू पुत्र सुन्दर लाल निवासी गल्ला मण्डी कानपुर, (2) संतराम पुत्र राम औतार निवासी ग्रा0 पड़ईलालपुुर थाना साढ़, (3) सुखवीर पुत्र श्री राम निवासी विल्सराय पोस्ट करसा कानपुर देहात को सेप्टिक टैंक में सफाई कराने हेतु बिना सुरक्षा उपकरण दिए बगैर जबरन उतारा जिससे तीनों की मौत हो गई थी इस पर संगठन के प्रतिनिधियों ने मृतक परिवार से बात की मुलाकात की जिस पर परिवार वालो ने आरोप लगाते हुये बताया कि सेफ्टी टैंक में ना उतरने पर ठेकेदार व उनके गुर्गो द्वारा पीट-पीटकर हत्या की गई परिवार द्वारा दी गई थाने में तहरीर मे भी उक्त बातें लिखी इस पर संगठन ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर निम्नलिखित मॉग की!घटना की सक्षम व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे प्रत्येक मृतक परिवार को तत्काल मा0 सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दस लाख रुपए का मुआवजा दिलाये प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए प्रशासन द्वारा राज्य सरकार से सिफारिश की जाये! गोविन्द नारायण चमन खन्ना हरीशंकर वर्मा शिवकुमार टेक चन्द एड0 आनन्द गौतम आदि लोग रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh