कानपुर, उमराव मैरिज लॉन निकट बसंत पेट्रोल पंप बर्रा बायपास पर अपना दल एस कानपुर महानगर की आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए एक अति महत्वपूर्ण बैठक की गई।
जिसमें अपना दल एस के जिले एवं कानपुर जनपद में रहने वाले प्रदेश स्तर के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक का एजेंडा कानपुर महानगर के सभी वार्डों में नगर निकाय चुनाव की तैयारीयों की समीक्षा कर रहा तथा गठबंधन के साथ अथवा अकेले दम पर हर स्थिति के लिए चुनाव की तैयारी को मजबूत करने को लेकर रहा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष माननीय नवीन श्रीवास्तव जी ने पत्रकार साथियों से बताया कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी के सभी पदाधिकारी एक्टिव मोड में है। हर वार्ड की सूची बनाकर समीक्षा की जा रही है। हमारे सभी कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन के साथ अथवा अकेले अपने दम पर हर स्थिति के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।बैठक में प्रमुख रूप से पप्पू साह, जेएन कटिहार, रमेश चंद्र कुंडे, किशन जयसवाल, अंकिता सचान, आशा अग्रवाल, आशीष सिंह, आलोक सविता, राहुल पोरवाल, देवेंद्र सचान, रजनीकांत कटियार, आदित्य कुमार, शैलेंद्र पटेल, स्नेहा अग्रवाल, पीयूष तिवारी, सुमन गुप्ता, दीपेंद्र परिहार, हेमंत सचान, अजय तिवारी, विनोद पटेल, सौरव सचान, मोनू यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अपना दल एस निकाय चुनाव के लिए सभी वार्डों में अपनी तैयारीयां तेज करेगी


















