Advertisement

सैकड़ों साल पुराने दर्शन पुरवा कांच वाला हनुमान मंदिर में आज बड़ी ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया

सैकड़ों साल पुराने दर्शन पुरवा कांच वाला हनुमान मंदिर में आज बड़ी ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री हनुमान मंदिर न्यास द्वारा आयोजित इस वार्षिक उत्सव में भजन संध्या, भगवान कृष्ण राधा और हनुमान जी की भव्य मनमोहक झांकियां के साथ फूलों की होली, आरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप जलोटा जी के शिष्य प्रवीण सिंह व उनकी पत्नी कविता सिंह द्वारा हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुतियां की गई। भजन कीर्तन को सुन वातावरण हनुमान में हो गया। साथ ही भक्तों ने भी जमकर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस दौरान श्री हनुमान मंदिर न्यास द्वारा होम्योपैथिक व अन्य डॉक्टर को भी सम्मानित किया गया। हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए क्षेत्रीय लोग ही नहीं बल्कि विधायक अमिताभ बाजपेई सहित अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh