Advertisement

कानपुर आउटर पुलिस आज से समाप्त हो जाएगी

कानपुर आउटर पुलिस आज से समाप्त हो जाएगी जी हां योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में आउटर को खत्म करने का निर्देश जारी हुआ था जिसको अब लागू कर दिया गया है आज से सारे थाने कानपुर पुलिस कमिश्नरी के अंदर आ रहे हैं कमिश्नरी को चार भागों में बांटा गया है जिसमें कुल 49 थाने 4 जौंन के अंदर रहेंगे हर जोन में अलग-अलग डीसीपी इंचार्ज होंगे इसके अलावा 14 एसीपी इन थानों की कमान संभालेंगे

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराध पर लगाम लगाना होगी क्योंकि आउटर थानों में बीते कुछ दिनों में ही बड़े अपराधिक मामले सामने आए हैं जिसको देखते हुए सबसे बड़ी चुनौती अपराधियों पर कार्रवाई करने और अपराध को रोकने की होगी

बता दे कमिश्नरी को चार जोन में बांटा गया है जिसमें दक्षिणी जोन पूर्वी जोन पश्चिम जोन और सेंट्रल जोन शामिल है इंचार्ज दोनों में अलग-अलग डीसीपी तैनात रहेंगे जो क्राइम कंट्रोल करने में काम करेंगे तो वही इन सब की कमान सीधे ज्वाइंट कमिश्नर और कमिश्नर के हाथों में होगी

अब जैसे ही कमिश्नरी अलग-अलग भागों में बढ़ गई है तो अब इन पदों पर अलग-अलग अधिकारी कार्यभार संभालेंगे आज पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी को पद दिए जाएंगे जिसकी तैयारी कानपुर पुलिस कर रही है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh