Advertisement

कानपुर के नवाबगंज में सर्राफा कारोबारी के घर मे हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, बताते चलें कि मीडिया को जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी किए हुए सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है। बता दे कि पकड़े गए अभियुक्त विश्वनाथ कुशवाहा और दलवीर लोधी पुराने शातिर हैं, पुलिस के मुताबिक नवाबगंज बाजार में विश्वनाथ अक्षय सब्जी बेचने आता था इसी दौरान उसने जुगल किशोर सर्राफा कारोबारी के यहां रेकी कर अपने साथी की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया था। अफसरो के मुताबिक दलवीर लोधी पर अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी अक्सर सोना कारोबारी को निशाना बनाते थे, वही डीसीपी ने इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर इनके द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इन दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh