Advertisement

नये मुतवल्ली ने मुसाफिर खाने का निरीक्षण किया

कानपुर। उत्तरप्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड द्वारा शेख आशिफ जाह को मुतवल्ली बनाये जाने पर परेड स्थित मुसाफिर खाने निरीक्षण करने पहुंचे। जहां 6 महीने से बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया। उत्तरप्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड द्वारा शेख आशिफ जाह को जिम्मेदारी सौपी गई। जिम्मेदारी मिलते ही शेख आशिफ जाह ने परेड स्थित मुसाफिर खाने पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां 5 महीने से फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया। शेख आशिफ ने बताया कि यहां पर फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने की प्राथमिकता रहेगी। मुसाफिरों के कमरों में सुधार करवाया जायेगा। खास तौर पर साफ सफाई के साथ हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस मौके पर सुहैल जफ़र वकील, इम्तियाज़ वकील समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh