Advertisement

वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने किया भूमि पूजन

नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 में पिछले वर्षों से लगातार बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड पार्षद योगेंद्र शर्मा ने लोगों की राहत के लिए दामोदर नगर के साउथ गार्डन से नगर पटरी तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न किया। भूमि पूजन समारोह में विधान सभा सदस्य महेश त्रिवेदी के सहयोग से कार्यों की गति में वृद्धि पर प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से विधायक पुत्र शुभम त्रिवेदी पार्षद योगेंद्र शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू के द्वारा संयुक्त रूप से पूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्रीय महिला और माताओं से मिलकर उनके दैनिक मुद्दों को सुना और स्थानीय समस्याओं पर उनकी राय लेने का मौका भी पाया। स्थानीय निवासी अमित ने इस मौके पर कहा कि पार्षद जी की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान हो रहा है हम सभी क्षेत्रीय अत्यंत प्रसन्न हैं। इस दौरान मुख्य रूप से अजय शुक्ला, अनूप शुक्ला, दीप नारायण, अमित तिवारी, विकास बाजपेई, राजू गुप्ता, राजेश शुक्ला, सुनील झा, विजय अग्निहोत्री राजीव चक्रवर्ती संजय त्रिवेदी धनंजय अग्निहोत्री, ऋतिक शर्मा, पप्पू मिश्रा सहित कई क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh