Advertisement

बर्रा में स्कूल की नवनिर्मित छत भरभरा के गिरी छत के नीचे 17 – 18 मजदूर कर रहे थे काम

बर्रा में स्कूल की नवनिर्मित छत भरभरा के गिरी

छत के नीचे 17 – 18 मजदूर कर रहे थे काम

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दल बल के साथ पहुंचे घटना स्थल पर

बर्रा क्षेत्र में मच गया कोहराम

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बर्रा थाना क्षेत्र में बीएलएस स्मारक स्कूल की नवनिर्मित छत अचानक भरभरा के बैठ गई। छत के नीचे 17 -18 मजदूर मौजूद थे। देखते ही देखते मच गई चीख पुकार।

सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा स्वयं पहुंचे दल बल के साथ मौके पर। तो पता चला कई लोग बाहर निकल आए हैं। दो लोग मलवे में दबे हैं। तभी एक और व्यक्ति बाहर आ गया। एक मलवे में ही दबा रह गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देशन में बहादुर फायर कर्मियों ने स्लैप के पत्थर सावधानी से तोड़ कर व सरिया काट कर दूसरे व्यक्ति को भी सकुशल बाहर निकाल लिया।

वहां उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय जनता मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा व जांबाज़ फायर कर्मियों की तारीफ करते नही थक रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh