Advertisement

भारत सेवा संकल्प द्वारा बहुउपयोगी कार्यशाला का आयोजन

कानपुर नगर। जिला बाल कल्याण समिति एवं भारत सेवा संकल्प द्वारा समाज में नारी सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण दिशा प्रदान करने के लिए भारत सेवा संकल्प द्वारा बहुउपयोगी कार्यशाला का आयोजन फूलबाग स्थित बाल भवन में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रथम पूज्य गणेश वंदना के साथ अध्यक्ष श्रीगोपाल तुलस्यान मेकअप गुरु प्रीति रंजन और महासचिव सुभाष खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें कुल 82 महिलाओं ने भाग लेकर सौंदर्य मेकअप और त्वचा संरक्षण और त्वचा को स्वस्थ रखने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सुप्रसिद्ध मेकअप कोच प्रीति रंजन ने त्वचा संबंधी सभी बारीकियों से लाभार्थियों को अवगत कराया और कुछ बच्चों को प्रत्यक्ष डेमो कर प्रीति रंजन ने समझाया। अध्यक्ष श्रीगोपाल तुलस्यान ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यशाला से प्रशिक्षुओं को बहुत लाभ होगा। मुख्य अतिथि ने संस्था और उपस्थित सभी को इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए,जिससे नारी शक्ति स्वावलंबी बन सम्मान के साथ जीवन जीवन यापन कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सेवा संकल्प के अध्यक्ष श्रीगोपाल तुलस्यान ने की। संचालन महामंत्री सुभाष खन्ना ने किया। कार्यक्रम प्रबंधन नीलम अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बाल भवन के अधिकारियों,प्रशिक्षण पाठ्यम में शामिल बच्चों सहित कई गणमान्यों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh