Advertisement

11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कराया योग

कानपुर नगर। 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर के सुप्रसिद्ध जे.के. मंदिर प्रांगण में योगाचार्य महेश बजाज के संयुक्त तत्वाधान में एक योग शिविर का आयोजन किया गया, इसमें योगाचार्य महेश बजाज ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकाल) का अभ्यास जैसे ग्रीवाचालन, स्कंद संचालन, ताड़ आसन, पादहस्तासन एवं कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी एवं उदगीत प्राणांयाम कराये एवं बालाजी योग ग्रुप की शरद श्रीवास्तव ने भजन के साथ योग के कई आसन एवं एक्यूप्रेसर के कई अभ्यास कराए तथा श्रीकान्त गुप्ता ने हास्यासन हास्यासन, सिंघासन एवं सूक्ष्म व्यायाम कराये।
महेश बजाज जो कि प्राकृतिक चिकित्सक भी हैं, उन्होने अपना बनाया हुआ डाइट चार्ट वितरित किया एवं उन्होंने योग के साथ शरीर की आंतरिक सफाई एवं खान-पान का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया आप के इस फास्ट फूड के युग में लोग शारीरिक एवं मानसिक रोगों से ग्रसित हैं। यदि अधिक से अधिक अपक्चाहार भोजन का प्रयोग किया जाए एवं नियमित योग किया जाए, तो कई छोटी बड़ी बीमारियों से मुक्त हुआ जा सकता है। इस कार्यक्रम में जे.के. मंदिर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रुप से योग किया।
योग कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रेमा खंडेलवाल, रजनी केसरवानी, अनूप श्रीवास्तव जे.पी. गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेश रामानी, देव बजाज, उदित बजाज उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh