Advertisement

महापौर ने स्वराज्य आश्रम में खादी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

कानपुर। स्वराज्य आश्रम, सर्वोदयनगर, कानपुर के प्रांगण में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमिला पाण्डेय (महापौर, कानपुर नगर) द्वारा सम्पन्न हुआ। सभा के समक्ष स्वराज्य आश्रम के मंत्री प्रेम सिंह ने अपनी संस्था का संक्षिप्त परिचय एवं कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की रिपोर्ट में जानकारी दी। संस्था के कार्य की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 के लिए स्वराज्य आश्रम कानपुर को 3 अप्रैल 2013 को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया था तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 जून 2013 को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया था वर्ष-2017 में संस्था को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा देश का स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारतीय मानक ब्यूरो से संस्था को I.S.O-9001-2008 प्रमाण-पत्र प्राप्त है। यह भी बताया कि स्वराज्य आश्रम की स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी। स्वराज्य आश्रम अपनी स्थापना के 103 वर्ष पूरा कर चुका है, साथ ही अनेक विद्वान वक्ताओं ने खादी व पूज्य महात्मा गाँधी जी के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये और खादी और ग्रामोद्योगी कार्यक्रम को आज की आवश्यकता बताई। स्वराज्य आश्रम द्वारा आयोजित इस खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में अपना नया उत्पाद खादी डेनिम शर्ट प्रस्तुत किया। साथ ही देश के विभिन्न प्रान्तों के कुशल कारीगरों द्वारा बनाये गये हस्त निर्मित खादी वस्त्र व इससे बने विभिन्न प्रकार के रेडीमेड वस्त्र जैसे-पोली खादी एवं ऊनी खादी एवं काश्मीर की ऊनी खादी, बंगाल की मसलिन खादी एवं बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आसाम, नागालैण्ड कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश तमिलनाडु की रेशमी खादी एवं रेशमी साड़ियों पंजाब, हरियाणा की ऊनी खादी एवं कम्बल तथा विभिन्न प्रकार के सूती खादी, रेशमी खादी एवं पोली खादी के रेडीमेड डिजाइनर परिधान व डिजाइनर शर्ट तथा स्वास्थ्यवर्धक हर्बल औषधियों और सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री चन्दन सामान, ब्रास मैटल, व्हाइट मैटल मूर्तियों तथा अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं का विशाल संग्रह उपलब्ध है।
खादी के विभिन्न वस्त्रों पर केन्द्र सरकार एव राज्य सरकार की ओर से भारी छूट दी जा रही है, यह प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए प्रतिदिन दोपहर 10.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक खुलेगी। उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे, स्वराज आश्रम सर्वोदय नगर के अध्यक्ष पी एन कौल, मंत्री प्रेम सिंह,राम जी त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट….

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh