Advertisement

आत्म निर्भर बनने के लिए स्वदेशी अपनाइये – शिव राम सिंह

भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कमला गेस्ट हाउस, पोखरपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जीएसटी की दरों में की गई कमियां पर चर्चा की गई। अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों में कमी करके आम जनमानस को सीधा फायदा पहुंचाने का कार्य किया। स्वास्थ्य विभाग में जीएसटी की दर शून्य कर दिया। जिससे हर व्यक्ति स्वास्थ का इंसोरेंस का फायदा ले सकेगा। हमे स्वदेशी अपनाना चाहिए। दीपू पांडेय ने कहा कि दीपावली के समय हमें अपने आस पास के दुकानदारों से ही मेड इन इंडिया से बना सामान लेना चाहिए। हमे स्वदेशी अपनाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी स्वदेशी अपनाने पर ही जोर दिया। संचालन सनी जायसवाल ने किया। इसमें प्रमुख रूप से दिनू गुप्ता,अमरीश जायसवाल,पवन राजपूत, जितेन्द्र चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh