Advertisement

श्रीमद्भागवत वैदिक न्यास पूर्व प्रांत के तत्वावधान में आज डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ में बैठक आयोजित

श्रीमद्भागवत वैदिक न्यास पूर्व प्रांत के तत्वावधान में आज डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अशोक त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गीता के प्रचार प्रसार को घर घर तक पहुंचाना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। 23 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के लिए दो बसें को पूर्व मंडल से ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। कानपुर नगर से 5000 गीता से जुड़े लोगो को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। कानपुर के साथ साथ फतेहपुर, कन्नौज, इटावा, जालौन आदि जिले से गीता प्रेमियों को लखनऊ ले जाया जायेगा जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी शिरकत करेंगे। गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना व नवयुवकों को जागरूक करना हमारा मकसद है।  इसका संचालन सचिव डा के के शुक्ला ने किया। इसमें प्रमुख रूप से राजेश शुक्ला,भानू प्रकाश शुक्ला, डा दिलीप कुमार मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, सुखवीर सिंह मलिक, विनोद मिश्रा, प्रमोद भाटिया, सुमिरन कौर, राघा भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh