Advertisement

लक्ष्मण व परशुराम संवाद का आनन्द लेते हुए हजारों रामभक्त

श्री श्री लाल बंगला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सात दिवसीय रामलीला का शुभारंभ चन्द्र नगर पोखरपुर पार्क, जगईपुरवा में आयोजित किया गया। आज तीसरे दिन धनुष यज्ञ व लक्ष्मण व परशुराम संवाद का मंचन किया गया। हजारों राम भक्तो ने आज धनुष यज्ञ, परशुरामी में भाग लिया। इस बाबत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह लाल बंगला में विगत 19 वर्ष से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं,आज दूसरे दिन धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकूट, लखनऊ, उन्नाव फतेहपुर जिले से अच्छे कलाकारो का चयन किया जाता है। इस रामलीला ने कानपुर में एक अलग पहचान बना ली है, यहां पर भारतीय संस्कृति का पूरा घ्यान रखा जाता है। कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि लाल बंगला में विनोद मिश्रा की टीम बहुत ही सुन्दर रामलीला का मंचन कराती आ रही है हमारा सौभाग्य है कि हम हर वर्ष इस सुंदर मंचन को देखने का सौभाग्य मिलता है भगवान राम से हमको यह सीख लेनी चाहिए वह अपने भाई का विशेष ध्यान रखते थे, पिता के वचन के लिए 14 वर्ष का वनवास चले गए। अपना दल के अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि हम रामलीला देखने आये, उससे सीख लेकर घर जानी चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने हमेशा बड़ों का सम्मान किया है। विनोद मिश्रा की टीम लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। रामलीला से हम सब को संस्कार मिलते हैं। विनोद मिश्रा ने आये अतिथियों कनिष्क पाण्डेय व विजय चौरसिया को राम नाम का रुपटटा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। आज लक्ष्मण व परशुराम संवाद का सुन्दर मंचन का हजारो राम भक्तो ने आनन्द लिया। इस रामलीला में प्रमुख रूप से डॉक्टर के के शुक्ला, दिलीप राजपूत, संतोष तिवारी ,
दिलीप कुमार मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा,कामता प्रसाद द्विवेदी, अरूण अग्रवाल, आलोक पाण्डेय, सीता वर्मा, ममता मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव आदि लोग विशेष सहयोग देते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh