Advertisement

गुजैनी जी ब्लॉक में पेयजल का भीषण संकट चार दिनों से नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी

कानपुर 13 अक्टूबर जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र ने बताया की त्यौहार के दिनों में भी गुजैनी जी ब्लॉक में पेयजल का भीषण संकट मचा हुआ है चार दिनों से तो नलों से एक भी बूंद पानी नहीं टपका लोग आसपास के समरसेबल से पानी लेकर काम चला रहे हैं लोगों के समक्ष नहाने धोने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है

जन जागृति मंच अध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया की सामान्य दिनों में भी गुजैनी जी ब्लॉक में सप्लाई होने पर जलकल विभाग द्वारा बदबूदार अथवा काला पीला पानी सप्लाई किया जाता है जिसे पीना तो दूर सौच क्रिया हेतु भी प्रयोग में नहीं लाया जा सकता अब जबकि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है उस समय भी पेयजल का संकट सोचनीय है हास्यास्पद पद पहलू तो यह है की संपूर्ण कानपुर दक्षिण को जलापूर्ति करने वाला वाटर वर्क्स गुजैनी में है इतना ही नहीं है एफ ब्लॉक में जोनल पंपिंग स्टेशन बना हुआ है फिर भी गुजैनी में पानी का संकट हमेशा बना ही रहता है शायद कभी दो-चार दिन साफ पानी आ जाए तो यह सौभाग्य है गुजैनी जी भवन संख्या 709 के श्री मंटू शर्मा जी एवं जी 751 के श्री ओम प्रकाश सिंह जी ने बताया कि गुजैनी जी ब्लॉक में हमेशा पानी का संकट बना रहता है रामलीला पार्क गुजैनी के समीप एवं गुजैनी टेंपो स्टैंड पर लगा समरसेबल पंप काफी समय से खराब है

इस संदर्भ में  क्षेत्रीय अवर अभियंता श्री विनोद रावत जी को जानकारी फिर से दे दी है शीघ्र ही सुधार न होने पर माननीया महापौर नगर आयुक्त महोदय एवं जीएम जलकल महोदय को जानकारी दी जाएगी

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh