Advertisement

श्री आनंदेश्वर अमरनाथ सेवा समिति के द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

श्री आनंदेश्वर अमरनाथ सेवा समिति भंडारे के उपरांत पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन केशवपुरम कल्याणपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में लंगर कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया गया। वहीं भजन संध्या व भगवान शिव की मनोहारि झांकियों की प्रस्तुति दी गयी। सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं छड़ी मुबारक यात्रा का प्रसाद भी वितरण किया गया। वहीं शाम को डांडिया रास का भी आयोजन किया गया। जिसमें मां भगवती के भजनों पर भक्तों ने डांडिया रास की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था के सरंक्षक अनिल चतुर्वेदी अध्यक्ष बाल कृष्ण दीक्षित, कृष्ण कांत तिवारी, अजय मिश्रा, विजय सिंह, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, तेज सिंह, मनोज विश्नोई, मनोज शर्मा आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh