Advertisement

जब तक सूरज चांद रहेगा श्री प्रकाश तेरा नाम रहेगा

कानपुर नगर के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देर रात कनाडा में रहने वाले पुत्र सिद्धार्थ जायसवाल वापस आये थे। आज सुबह सुबह उनके पोखरपुर से अन्तिम यात्रा निकाली गई। जिसमें विघायक अमिताभ बाजपेई, अरूण द्विवेदी, मानेश दीक्षित, सलिल विश्नोई आदि लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया वह अनित्य यात्रा में शामिल हुये। श्री प्रकाश अमर रहे अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा श्री प्रकाश तेरा नाम रहेगा,श्री प्रकाश अमर रहे अमर रहे आदि नारे के साथ हजारों लोगो ने नम आंखों से विदाई की। गाड़ी पर सजी शव यात्रा में अमिताभ बाजपेई, अरूण द्विवेदी,गौरव जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल आदि लोग सवार थे। अन्तिम यात्रा दाल मंडी निवास होते हुए तिलक हाल पहुंची। अन्त भगवत दास घाट पर अन्तिम संस्कार उनके दोनो पुत्रो ने अग्नि लगाकर किया । इसमें प्रमुख रूप से राज्यपाल मो आरिफ खान,प्रमोद जायसवाल,आलोक मिश्रा,पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, सलिल विश्नोई, अमरीश जायसवाल, देवेन्द्र सिंह भोले, सुरेन्द्र मैथानी, अनन्त मिश्रा,कैलाश पाल, विघायक अमिताभ बाजपेई, भूघर नारायण मिश्रा, प्रकाश पाल, डा के के शुक्ला, दिलीप राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh