हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कवयित्री अनामिका अंबर जैन ने अपनी काव्य प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत खूबसूरत पंक्तियों “भारी झोली सदा मेरी, मिला सौगात से ज्यादा, सुनहरे दिन से ज्यादा, हर सुहानी रात से ज्यादा…” से की। उनकी प्रभावशाली काव्य अभिव्यक्ति ने पूरे पंडाल में ऐसा समां बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उनकी प्रस्तुति सुनकर तालियां बजाते रहे। राम भक्त ही राज करेगा गीत पर आये अतिथियों व जनमानस झूमते नजर आयें
अपनी कविताओं और विचारों के माध्यम से अंबर जी ने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और उनके योगदान के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखना आवश्यक है।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















