कानपुर-भारत के 78वें संविधान दिवस (26 नवंबर 2026) के पावन अवसर पर केशवपुरम, कल्याणपुर (आवास विकास-1) स्थित बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन एवं पार्क में एक दिवसीय भव्य समारोह, विशाल भोजनदान तथा नवनिर्मित कमरों के लोकार्पण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ यह संपूर्ण आयोजन डॉ. आंबेडकर विकास समिति कानपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया समारोह के दौरान डॉ. आंबेडकर भवन में नवनिर्मित व जीर्णोद्धार किए गए चार कमरों तथा आवश्यक सामग्री का लोकार्पण किया गया। यह पुनीत कार्य परिनिर्वाण प्राप्त देवी दयाल गौतम की स्मृति में उनके पुत्र एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बौद्धाचार्य रमेश चन्द्र गौतम द्वारा कराया गया है इसके साथ ही भवन के उपयोग हेतु 8 बेड, 8 गद्दे, तकिया और चादर आदि सामग्री भी दान स्वरूप भेंट की गई। इस संपूर्ण निर्माण एवं सामग्री दान पर लगभग 2,25,000 रुपये व्यय हुए हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार), पुलिस मुख्यालय लखनऊ राज कुमार तथा मुख्य वक्ता डॉ. एम. पी. सिंह पूर्व प्राचार्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष टीजीएसएस के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित कमरों और दान की गई सामग्री का अनावरण व लोकार्पण किया गया समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वी पाल सीएसए यूनिवर्सिटी कानपुर और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्धाचार्य रमेश चन्द्र गौतम ने की समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और बुद्ध वंदना के साथ हुई प्रबुद्ध वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का एक माध्यम बताया इस अवसर पर बच्चों व युवाओं के लिए संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं ऋषि बौद्ध, किरण सिंह और राजाराम द्वारा बौद्ध सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई समारोह को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष इं. ओ. पी. सिंह, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र लाल, महामंत्री अमर पाल गौतम, कोषाध्यक्ष फूल चन्द कमल सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा सभी बौद्ध/आंबेडकरवादी संगठनों का विशेष सहयोग रहा। अंत में विशाल भोजनदान (भंडारे) के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















