कल्यानपुर, इंदिरा नगर के बुद्धा पार्क में भारतीय संविधान दिवस एवं बहुजन मेला (एक शाम बाबा साहब के नाम) का आयोजन कानपुर नगर की सभी अम्बेडकरवादी, मानववादी, सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया जिसमें कानपुर नगर की विभिन्न क्षेत्रों से रैली के माध्यम से कारें, मोटर साइकिलें व अन्य वाहनों से प्रातःकाल से ही कार्यक्रम स्थल पर आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे कार्यक्रम आरम्भ हुआ वैसे-वैसे लोगों का ताता बढ़ता गया। मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय संविधान में समता, समाजवाद, धर्म निरपेक्ष, स्वतंत्रता व सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय पर आधारित संविधान पर प्रकाश डाला। सभी विषयों पर आये विद्वानों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर आये हुये सभी लोगों के लिये जल-पान की व्यवस्था की। एक ओर सभी के लिये भीम भोज की भी सुचारू व्यवस्था रही। कार्यक्रम के आकर्षण का केन्द्र संविधान की प्रस्तावना की शपथ पूरे सम्पूर्ण मैदान में उपस्थित सभी छोटे-बड़े बच्चों, बूढ़े जवान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शपथ ग्रहण की। वहाँ मौजूद सभी गणमान्य जनों ने एकमत होकर सभी धर्मों के धर्म ग्रन्थों से ऊपर रख संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों को जीवन में अनुश्रवण करने की प्रतिज्ञा ली। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोगों की संख्या थी। वहाँ से लौटते हुए लोगों के हाथों में संविधान की उद्देशिका-संविधान, बाबा साहेब की किताबें व चित्र हाथों में ले जाते दिखाई दिये।
कार्यक्रम के मुख्य मेला संयोजक श्री अजीत पटेल ‘पप्पल’ (मण्डल अध्यक्ष, पी. डी.ए. एसोसिएशन) द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर किसी एक समुदाय के महापुरूष नही थे बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में उनके जैसे महापुरूष नही जिन्होंने समस्त समुदाय के हित के लिए भारतीय संविधान की रचना की। यह मेला प्रतिवर्ष लगातार अपने उच्चतम् ऊँचाईयों पर पहुँचेगा।
कार्यक्रम में डॉ० सुभाष चन्द्रा, एड० रामबहल विद्यार्थी, डॉ० आर०के सिंह, आर०के० गौतम, डॉ० गोवर्धन लाल, अशोक गौतम, राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, दीपू यादव, रमेश बौद्धाचार्य, डॉ० संजय गुप्ता, डॉ० अरूण सिंघल, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राधेश्याम भारतीय, राजेश गौतम, अशोक कुमार, पैंथर धनीराम बौद्ध, प्रभांश गौतम, आर०एस० देवल, अनिल कटियार, राम नरेश, आर०के० भारतीय, बलराम यादव, कमलेश कुमार, गोविन्द नारायण, राकेश राव, इं० कोमल सिंह, आर०के० आजाद, हरी प्रसाद कुशवाहा, कुमार सुन्दरम्, एम०बी० गौतम, मुन्ना हाजरिया, विनोद पाल, हरी ओम खन्ना आदि मौजूद थे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















