Advertisement

26/11के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि,भारतीय संविधान दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने भारतीय संविधान दिवस पर बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माला अर्पण कर संविधान दिवस मनाया व 26/11 को आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानो को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी|
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत का संविधान लागू होने के बाद ही देश के नागरिकों को सही मायने में आजादी मिली है| कानूनी रूप से नागरिक अधिकारों को लागू किया गया है| इसके लिए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का देश ऋणी रहेगा | वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि 26/11 को हमारे देश के जवान शहीद हुए थे राष्ट्रीय विकलांग पार्टी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती है| उन्होंने कहा कि देश सेना व सुरक्षा एजेंसियों के हाथों ही सुरक्षित है हमें |जांबाज सैनिकों को बार-बार नमन करना चाहिए| देश के नौजवानों को सेना की तरफ आकर्षित करने के लिए उनका उत्साह बढ़ाने का काम करना चाहिए|
भारतीय संविधान दिवस व 26 /11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवदेवी सिंह चौहान, अल्पना कुमारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव दीक्षित, गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष अवतंस कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद सिंह आदि शामिल थे|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh