Advertisement

बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई, चर्चा|

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दक्षिण अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित की अध्यक्षता में वार्ड सर्जन अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व गोविंद नगर विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि सरायमीता में वार्ड सर्जन अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि अगर हम सभी को कांग्रेस को मजबूत करना है, तो पुराने कांग्रेसियों के साथ युवाओं को जोड़ना होगा। जनता के बीच में जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना होगा। जनता से जुड़े मुद्दों पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना होगा। सभी को तन ,मन, धन से समर्पित होकर कांग्रेस के लिए कार्य करना होगा। डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने संगठन को मज़बूत करने लिए सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ शैलेंद्र दीक्षित, करिश्मा ठाकुर, मनिया शुक्ला, जैपाल यादव, लाला अवस्थी, गुड्डु सिंह, सीपू सिंह व अन्य कोंग्रेस जनों की सहमति से चंदन यादव को सरायमीता का वार्ड अध्यक्ष चुना गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh