जिलाधिकारी अपडेट 02 फरवरी 2022 कानपुर नगर ।सोशल मीडिया के माध्यम से आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा को यह शिकायत प्राप्त हुई कि जीटी रोड स्थित सी0ओ0डी0 पुल पर कई दिनों से रात्रि में मार्ग प्रकाश खराब होने के कारण बंद रहता है राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह भी बताया गया कि नगर निगम एवं केस्को को कई बार शिकायत करने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा था, एवं यह समस्या काफी समय से लंबित थी।
उक्त शिकायत के निराकरण हेतु जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने आज मुख्य अभियंता नगर निगम एवं संबंधित अधिशासी अभियंता केस्को को बुलाकर कड़े निर्देश दिए गए कि आज शाम तक प्रत्येक दशा में उक्त समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए । उक्त के सम्बंध में मुख्य अभियंता नगर निगम द्वारा निम्न फोटो उपलब्ध कराई गई एवं बताया गया की केस्को से सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रकाश व्यवस्था का निराकरण करा दिया गया है एवं अब प्रतिदिन समय पर मार्ग प्रकाश बिंदु प्रकाशित होंगे जिससे राहगीरों को कोई असुविधा ना हो। जिसके लिए एक अधिकारी की नियमित ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा नियमित रूप से स्वयं निरीक्षण किया जायेगा


















