Advertisement

नौबस्ता गल्ला मंडी के स्ट्रांग रुमो का निरीक्षण

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 02 फरवरी 2022 कानपुर नगर ।
जनपद कानपुर नगर में निष्पक्ष ,भय मुक्त वातवरण में सामान्य निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद की समस्त 10 विधानसभाओं के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्ति किये गये है, नियुक्ति किये गये व्यय प्रेक्षकों द्वारा अपनी अपनी विधानसभावार आज नौबस्ता गल्ला मंडी के स्ट्रांग रुमो का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक ने निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए जिसकी लगातार मॉनिटरिंग भी होती रहे। सम्पूर्ण प्रांगण में कड़ी सुरक्षा रहे जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर 209-बिल्हौर के सामान्य प्रेक्षक श्री राजेश सिंह राणा, 210-बिठूर एवं 211-कल्याणपुर के सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे, 212-गोविन्द नगर एवं 215-किदवईनगर के सामान्य प्रेक्षक श्री छोटे सिंह, 213-सीसामऊ एवं 214-आर्यनगर के सामान्य प्रेक्षक श्री पी0 अर्जुन राव, 216-कानपुर कैण्ट एवं 217-महाराजपुर के सामान्य प्रेक्षक श्री वालाजी दिगम्बर मंजुले, 218-घाटमपुर के सामान्य प्रेक्षक श्री उमानन्दा डौले, पुलिस प्रेक्षक श्री मनोज कुमार, व्यय प्रेक्षक 209-बिल्हौर, 210-बिठूर, 211-कल्याणपुर श्री अजुदिया मनीष, 212-गोविन्द नगर, 213-सीसामऊ, 214-आर्यनगर श्री अमित कुमार सिघंल, 215-किदवईनगर, 216-कानपुर कैण्ट, 217-महाराजपुर, 218-घाटमपुर श्री बी0 नवीन कुमार तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh