Advertisement

डॉ रविन्द्र पोरवाल ने दिया, प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान|

रामसहाय राजकीय महाविद्यालय बैरी शिवराजपुर कानपुर नगर में उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अनुदानित शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा योग एवं नेचुरोपैथी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ रिपुदमन सिंह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ,मुख्य वक्ता प्रो. डॉ राजीव चौधरी रायपुर छत्तीसगढ़, डॉ रविंद्र पोरवाल योग एवं नेचुरोपैथी चिकित्सक ,डॉ प्रीति पांडे एवं रजनी पोरवाल रही। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर बल देते हुए आज के वर्तमान समय में इसे स्वीकारने के लिए समाज को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ प्रेरणा शुक्ला ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. आलोक पांडे को सेमिनार की सफलता के लिए बधाई मिली। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रतिभागियों ने भाग् लिया । कार्यक्रम में डॉ अपर्णा सिंह, अजीत सिंह, डॉअखलाक , डॉ दिलीप उपस्थित रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh