Advertisement

कानपुर उधोग व्यापार मंडल की आम कार्यकारिणी सभा,सिटी क्लब में संपन्न हुई।

*07 मार्च 2021, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम कार्यकारिणी सभा सिटी क्लब में सम्पन्न हुई, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं तो बहुत अच्छी हैं किंतु जिम्मेदार पदों पर काबिज अधिकारी सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं, जीएसटी के संबंध में अध्यक्ष टीकम चन्द सेठिया ने कहा कि सरकार सुधार करें जीएसटी पर सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों से व्यापारी बहुत परेशान हैं जीएसटी के मकड़जाल ने आम व्यापारी का व्यापार करना दूभर कर दिया है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर समय मांगा गया है जल्द ही उनसे मुलाकात कर जीएसटी में सुधार करने की मांग करेंगे अन्यथा व्यापारी मजबूरी में अपने हितों के लिए संघर्ष करने हेतु बाध्य होगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल व विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को उचित फोरम पर उठाना मेरा कर्तव्य है मैंने 30 वर्षों तक व्यापार मंडल में राजनीति की है और मैं हमेशा व्यापार मंडल के सिपाही के रूप में काम करता रहूंगा जीएसटी हो या हाउस टैक्स सभी समस्याओं को मा.मुख्यमंत्री जी से लेकर मा.प्रधानमंत्री जी तक के स्तर से उसके निराकरण हेतु पूर्ण रूप से प्रयास करूंगा जो भी समस्या आज की बैठक में सामने आई है उनका निराकरण कराने हेतु मैं निरन्तर प्रयास करूंगा, रोशन लाल अरोड़ा, श्याम अग्रहरि, कृपाशंकर त्रिवेदी, ईश्वर वर्मा आदि ने कहा कि व्यापारियों को बढ़े हुए हाउस टैक्स ने परेशान कर रखा है व्यापारी व्यापार नही कर पा रहा है हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को कम किया जाए, प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला व मंडलाध्यक्ष विजय पण्डित ने कहा कि जीएसटी में जो भी खामियां है उनको त्वरित रूप से सरकार दूर करें व्यापारी अपना व्यापार करें या सरकार और अधिकारियों से लड़ाई लड़े, जीएसटी का मकड़जाल हमे स्वीकार नही जीएसटी में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए*।
*महामंत्री विनोद गुप्ता ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांग महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जो दिव्यांग होने के बावजूद व्यापार भी करती है, घर भी सम्भालती हैं और समाज मे सेवा करने का काम भी करते हैं, ऐसी महिलाएं समाज व देश के लिए एक प्रेरणा हैं और मातृशक्ति हम सबके लिए पूज्यनीय हैं* *जो व्यापारी विभिन्न व्यापार मण्डल के हाल में सम्पन्न हुए चुनावो में विजयी हुए हैं उन पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें अफीमकोठी लोहा व्यापार मंडल, लाठी मोहाल व्यापार मंडल, पनकी-कल्याणपुर व्यापार मंडल आदि*।
प्रमुख रूप से उपस्थित – *अध्यक्ष टीकम चन्द सेठिया, मुकुंद मिश्रा, रामेश्वर लाला, चिम्मन लाल सेठी, देवी खन्ना, मल्लन भैया, राजेश गुप्ता, राकेश सिंह, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, सन्त मिश्रा, ईश्वर वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. अनुपमा जैन, चंचल कपूर, पंकज अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अरुण तिवारी, सतीश तिवारी, किशोर सक्सेना, प्रेम चन्द गुप्ता, जितेंद्र गौड़, पवन राजपूत, रामजी शुक्ला, शीबू गुप्ता, पवन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता मोनू, भगवान दास गुप्ता, दीप अवस्थी, मनीष बाजपेयी, मनीष त्रिपाठी, ज्ञानी शुक्ला, श्याम अग्रहरि, मनोज गुप्ता, संजय राठौर, संजीव पांडेय, निर्मल त्रिपाठी, अलंकार ओमर, शिव शंकर मिश्रा, संजय त्रिवेदी, पंकज अग्रवाल, निखिल गुप्ता आदि*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh