Advertisement

विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय शिविर में, बाजी मारी|

विद्यार्थी विज्ञान मन्थन 2020-21उत्तरप्रदेश के प्रदेश स्तरीय विज्ञान शिविर के परिणाम आज 11से 12 बजे तक आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में घोषित किये गए। मीडिया प्रभारी डॉ अर्चना दीक्षित ने अवगत कराया, कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री आचार्य हरीश चन्द्र वर्मा ने की। श्रेयांश ने विभा मन्त्र से प्रारम्भ किया। अभ्यागतों का परिचय एवं संचालन किया, प्रशान्त खरे व सुशील द्विवेदी ने।विज्ञान भारती के सम्बंध में जानकारी दी, डॉ.सुनील मिश्र ने| कौस्तुभ ओमर ने वीवीएम के सम्बंध में, वीवीएम के अकादमिक पक्ष से परिचित कराया ,डॉ.राकेश बजाज ने। प्रज्ञापूर्ण उद्बोधन प्रस्तुत किया ,एन सी ई ई आर टी के प्रो. दिनेश कुमार ने |और समस्त सहस्राधिक विद्यार्थियों को झकझोर कर रख दिया अपनी प्रेरणादायी वाणी से ,उन्हीं के अतिप्रिय प्रो.हरीश चन्द्र वर्मा ने। सुशील द्वारा कल्यानमंत्र उच्चारित कर समापन किया गया।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh