Advertisement

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में,निकाली गैस सिलेंडर की शव यात्रा|

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व नगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव की अध्यक्षता में बर्रा स्थित रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर महासचिव वरुण मिश्रा ने किया। आरोप लगाते हुए मिंटू यादव ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों के कारण घरों का बजट बिगड़ गया है। मध्यम वर्गीय व्यक्ति पहले ही कोरोना कि मार से बेहाल है, उसके बाद मोदी जी जिस तरह से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रहे हैं। आम आदमी गैस जलाना छोड़ देगा, और मजबूरी में जीने के लिए कण्डे या फिर चूल्हे पर खाना बनाएगा। मोदी सरकार ने कहा था कि 15 लाख रुपए बैंक खाते में आएंगे। बैंक में रुपए तो नहीं आए। लेकिन बैंक का खाता जरूर आम आदमी का खाली कर दिया मोदी सरकार ने। वरुण मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा था ,अच्छे दिन आएंगे, अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन महंगे दिन जरुर आ गए। कहां था देश का विकास करेंगे विकास तो नहीं किया, लेकिन देश का सत्यानाश जरुर कर दिया। बंगाल चुनाव की रैली में मोदी जी ममता दीदी के लिए तो बोलते हैं, पर गैस, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए कुछ नहीं बोलते हैं, ‌ मोदी जी मन की तो बात करते हैं। लेकिन जनता की बात कभी नहीं करते हैं। मुख्य रूप से वरुण मिश्रा, मिंटू यादव, संजय सिंह आशू खान,दीपक मिश्रा प्रदीप तिवारी वैभव मिश्रा मोहित गांधी दीपा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh