Advertisement

कानपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला, गंगा किनारे से शव बरामद…

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की जाजमऊ चौकी इलाके के यूपी लाइन गंगा किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया,, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी,, मौके पर पहुंची पुलिस में शव को अज्ञात समझ कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया,,वही शव की पहचान मनीष निवासी ओमपुरवा हुई,, पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे परिजनों ने मनीष की हत्या की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया,,
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शान्त कराते हुए आरोपियों पर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया,, फिलहाल थाना चकेरी पुलिस ने आरोपियों पर हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है,, परन्तु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है।।
वही मृतक मनीष की भाभी ने बताया मनीष जेके चौराहे पर पंडित नाम के शख्स की दुकान में टैंम्प मकैनिक था,, आये दिन पंडित उसके साथ मारपीट व उसकी जाति को लेकर गाली गलौज किया करता था,,
वही मृतक के परिजनों द्वारा थाना चकेरी में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर बीती 18 मार्च की रात्रि करीब 8 बजे पंडित व उसके अज्ञात साथी मृतक को वैन में बैठा कर कही ले गए,, काफी समय बीत जाने पर जब मृतक मनीष घर नही लौट तो परिजन उसको ढूंढने के प्रयास करने लगे,, वही दूसरे दिन मनीष का शव गंगा किनारे मिलने की खबर से परिजनों में मातम छा गया,,
वही इस मामले के कई पहलू से पर्दा उठना बाकी है,, की आखिर मनीष की हत्या क्यों और कैसे की गई,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh