Advertisement

महापौर से मिले कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर की बैठक उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय में हुईं स्वास्थ्य एवं रविश विभाग के समस्त कार्यों का निजीकरण का टेंडर करना एवं फेस अटेंडेंस को समाप्त करना, समय से आउटसोर्स का वेतन दिए जाने, सफाई कर्मचारियों को सुबह 5 बजे की ड्यूटी में शिथिलता प्रदान करते हुए 7:30 बजे किए जाने आदि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय से भेट कर उक्त मांगों के बारे में और हो रहे आंदोलन के बारे में बताया, तो उन्होंने नाराज़गी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त से वार्ता करने की बात कहा और चार दिन बाद पुनः बुलाकर बात करने को कहा और इसके बाद सभी संगठनों की बैठक हुई, जिसमें सर्व सम्मत से निर्णय हुआ कि जब तक टेंडर निरस्त नहीं होगा। तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा और 27 जनवरी को पुनः आम सभा कर कार्यबंदी की घोषणा कर दिया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से किशनलाल सुदर्शन, धीरज गुप्ता, हरिओम वाल्मीकि, अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया, रमाकांत मिश्रा, विनोद कुमार रावत,उस्मान अली शाह, जयपाल सिंह,रमेश चंद शुक्ला, कमरुद्दीन, रामप्रकाश भारतीय, अखिलेश सिंह,हीरा लाल,मुकेश वाल्मीकि,पिंटू चौधरी, मोरध्वज वाल्मीकि, मुन्ना गंगोत्री आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh