Advertisement

गुरद्वारा माता गुजरी जी बैसाखी पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया

गुरद्वारा माता गुजरी जी बैसाखी पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया हर साल की तरह इस साल भी दिनांक 14 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को वैसाखी पर्व गुरुद्वारा माता गुजरी जी लेबर कालोनी, गोविन्द नगर, कानपुर में धूमधाम से संगतो के सहयोग से मनाया गया। इस दिन सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज ने पांच प्यारो को अमृत चखा कर सिख पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज जी ने एक बाटे (बर्तन) में पांच प्यारों’ को अमृत चखाकर फिर स्वयं उन पांच प्यारों से अमृत चखकर सारी मानवता को संदेश दिया कि हमें धर्म एवं देश की रक्षा के लिये सदैव एक रहना चाहिए। किसी भी मजहब के साथ ईर्ष्या व द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए इस अवसर पर अमृतसर दरबार साहिब से आए रागी भाई सुखवन्त सिंह जी एवं भाई सिमरजीत सिंह जी ने जहाँ गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया, वही ज्ञानी भाई गुरविन्दर सिंह जी ने सिक्खों को अमृत के महत्व के बारे में बताया। इसके अलावा हजूरी रागी भाई हरविन्दर सिंह आदि ने भी गुरबाणी कीर्तन गायन किया कार्यक्रम के अन्त में हजारों लोगो ने बिना किसी भेद भाव के एक साथ बैठकर गुरु का लंगर भी ग्रहण किया। कार्यक्रम हरबंस सिंह, बलबीर सिंह बश्याम सिंह बलविन्दर सिंह, रविन्दर सिंह लक्की सिंह, हरमिंदर सिंह।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh