Advertisement

जान से गया लाल, रो-रो कर माँ का बुरा हाल

चकेरी। जाजमऊ के बालूघाट पर छः बच्चे गंगा में नहा रहें थे उसी दौरान तीन बच्चे गहराई में डूबने लगे। वही बच्चों को डूबता देख इलाके के एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दो को बचाया, एक लापता।

वाजिदपुर कॉलोनी के रहने वाले स्व. मुन्ना वारसी का 13 वर्षीय पुत्र समीर वारसी कक्षा पांच का छात्र है। समीर अपने पांच साथियों के साथ बालूघाट नहाने गया था। नहाते समय समीर व उसके दो साथी गहराई में पहुंच गए जहां नहाते समय तीनों का पैर फिसल गया जिससे तीनों डूबने लगे। वही बच्चों को डूबता डूबता देख राज ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो बच्चों को बचा लिया लेकिन समीर डूब गया। जिसके बाद इलाकई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताघोरो की मदद से ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh