Advertisement

होम्योपैथिक में है अस्थमा का संपूर्ण उपचार

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर आरोग्यधाम ग्वालटोली में कानपुर वासियों को अस्थमा रोग से छुटकारा दिलाने हेतु एक निशुल्क परामर्श शिविर निशुल्क दवा वितरण एवं चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य अस्थमा से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताए गए। कानपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक *डॉ हेमंत मोहन* ने बताया कि विश्व में 35 करोड़ लोग इससे पीड़ित है। जिसमें चार करोड़ लोग भारत में हैं 70 से 80% लोगों को एलर्जी की वजह से अस्थमा होता है। *डॉ हेमंत मोहन* ने बताया कि प्रत्येक 8 से 10% लोगों को इसकी शिकायत होती है। आरोग्यधाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ *डॉक्टर आरती मोहन* ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, धूल, धुआं एवं पर्यावरण असंतुलन की वजह से वायुमंडल में विषैली गैसें कार्बन डाइऑक्साइड एवं कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से रक्त में ऑक्सीहीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है जिसके फलस्वरूप सांस फूलने लगती है। गर्भवती महिलाओं में इस तरह के लक्षण आने पर अत्यधिक स्टेरॉयड एवं एंटीबायोटिक दवाइयों का प्रयोग किया जाता है तो नवजात शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यदि माता को एलर्जी की शिकायत है तो बच्चों को दूध पिलाने पर उनमें भी एलर्जी अस्थमा की संभावना अधिक रहती है

*अस्थमा*

*कारण- अनुवांशिक रोग, धूल, प्रदूषण, परागकण, अत्यधिक एंटीबायोटिक, स्टेरॉयड मौसम परिवर्तन, ठंडी हवा, अत्यधिक तनाव*

*लक्षण- सांस फूलना, खांसी, बलगम, मौसम बदलते जुकाम, दौड़ने एवं मेहनत करने में व सीढ़ियां चढ़ने उतरने में सांस फूलना, थकावट चेहरे एवं होठ में कालापन*

*नियंत्रण के उपाय- धूम्रपान, धूल, धुआं, प्रदूषण, मच्छर वाली क्वायल से बचे, घर के कपड़ों एवं बिस्तरों एवं बच्चे के खिलौनों को धूप दिखाएं, पाउडर एवं परफ्यूम से बचे, दिनचर्या में सुधार करें, जंक एवं फास्ट फूड से बचें।*

*डाइट – ज्यादा नमक खाना, फैटी एसिड की कमी, ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट एवं विटामिन डी की कमी* अस्थमा का प्रमुख कारण है

*जांचें- एक्स-रे, सीबीसी, टीएफटी*

*जटिलताएं- दाहिनी तरफ का हार्टफैल, और समय से उपचार ना होने पर फेफड़ों में मवाद, टीबी, खासने में मुंह से खून* आ सकता है। आरोग्यधाम के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने दावा किया कि लक्षणों पर आधारित होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से ही अस्थमा का संपूर्ण उपचार संभव है।

 

 

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh