Advertisement

उर्सला अस्पताल को नहीं आई लाज , बेबस माँ के बीमार बच्चे को नहीं मिला इलाज , गोद में बच्चे को लेकर भटकती रही फ़िलहाल

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भले ही आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हो , लेकिन चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही उनके मंसूबों पर पानी फेर रही है । ताजा मामला उर्सला अस्पताल के वायरल वीडियो का सामने आया है , जिसमे एक लाचार और बेबस माँ अपने बच्चे को गोद मे लेकर दर-दर भटकती रहीं , मगर उसे उर्सला अस्पताल में न डॉक्टर मिले और न स्ट्रेचर , इस वीडियो ने कानपुर उर्सला की एक बार फिर पोल खोल के रख दी है । उर्सला अस्पताल का यह हाल तब है जब कुछ दिन पूर्व ही डिप्टी सीएम ने एक शिकायत पर अस्पताल प्रशासन से जवाब तलब करने के साथ ही जमकर क्लास भी लगाई थी । वही इस मामले में उर्सला निर्देशक एस पी चौधरी का कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh