Advertisement

धूमधाम से मनाया गया माँ बगलामुखी का जन्मोत्सव

कानपुर-माँ बगलामुखी जन्मोत्सव कानपुर कैंट स्थित मैस्कर घाट मंदिर प्रांगड़ में सोमवार शाम बड़ी धूम धाम से मनाया गया।माँ बगलामुखी का षोडशोपचार द्वारा अभिषेक पूजन व श्रृंगार किया गया माँ को पीले वस्त्र पहनाकर,पीले फूलो से सजाया गया साथ ही पीले फल मेवे आदि का भोग लगाया गया।पीला रंग माँ को अति प्रिय है इसीलिए माँ की पूजा अर्चना में पीले रंग की सामग्री का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।इसलिए इनका एक नाम पीताम्बरा देवी भी है ।माँ बगलामुखी की वैदिक मंत्रों से षोडशोपचार द्वारा पूजन किया गया उसके बाद बगला सहस्त्र नाम,बगला अष्टोत्तर शतनाम,का पाठकर माँ की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान मंदिर के मंदिर के संस्थापक एवं श्री 1008 स्वामी करपात्री महाराज जी के शिष्य श्री 1008 स्वामी शीतलानंद नाथ शास्त्री मौजूद रहे और साथ ही हरिओम शुक्ल (शास्त्री)पंडित लल्लन मिश्रा,शुभम बाजपेई,नवीन खन्ना, धर्मेन्द्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य अभिषेक पाण्डेय,अंकिता मिश्रा व काफी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।वही बाद में चन्द्रमौलिशेखर भगवान महादेव का जलाभिषेक ज्योतिषाचार्य अभिषेक पाण्डेय व नवीन खन्ना जी द्वारा किया गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh