Advertisement

मातृशक्ति द्वारा शराब पर प्रतिबन्ध समान नागरिक संहिता शीघ्र जारी करने की मांग कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज उ0प्र0 के 28वें वार्षिक कार्यक्रम (सामूहिक यज्ञोपवीत एवं विवाह आदि) में मातृ शक्ति द्वारा 09 मई को आयोजित किये गये कार्यक्रम में निम्नांकित प्रस्ताव पारित किये गये 1 शराब विकय पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगे शराब सामाजिक परिवार में कलह, हत्यायें आत्महत्यायें तथा कारों ट्रैक्टरों से दुर्घटनाऐं एवं बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के कारक है। समाज के किसी भी वर्ग एवं प्रत्येक प्राणी को शारीरिक क्षतिकारक है। यह बहुत बड़ा कैंसर है अतः प्रतिबन्धआवश्यक है एन०जी०ओ० के माध्यम से नियुक्तियाँ यह माननीय नरेन्द्र मोदी की नीति (बिचौलियों को समाप्त करना) के विरूद्ध है। कर्मचारी को पूरा पैसा मिलना चाहिए प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत महिलाओं के स्थानान्तरण समबन्धी नीति में कुछ आशिक सुझाव दिये गये मातृशक्ति की सुरक्षा और सुदृढता आवश्यक है। 5- समान नागरिक संहिता अतिशीघ्र जारी की जाये शासन एवं प्रशासन में कुछ अधिकारी / कर्मचारी अपने पद एवं योग्यता का दुरूप्रयोग करते हुए मंत्रियो सांसदो एवं विधायकों को असत्य, छल कपटपूर्ण एवं भ्रामक जानकारियों देकर प्रकरणों का निस्तारण करवा रहे है। वर्षों तक महिलाओं का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीडन कर रहे हैं। इनके विरूद्ध भूमाफियों की उपस्थिति ही दण्ड के अधिकारी है महिला सम्मेलन के पूर्व प्रातःकाल 14 बटुको का सनातन पद्धति से तथा घरो में अपनाई जा रही परम्पराओं के साथ यज्ञोपवीत कराया गया। 12 बालको को बाल मुड़वाने के कारण वापस कर दिया गया यज्ञोपवती के बाद परिजनों के साथ बटुकों की शोभायात्री निकाली गयी उसके पश्चात अरूण चैतन्यपुरी महाराज के द्वारा समावर्तन संस्कार कराया गया। भावी जीवन के लिए पुस्तके प्रदान की गयी। सायकाल 8 जोडो का सनातन पद्धति से तथा घरो में अपनाई जा रही सभी परम्पराओं के साथ विवाह कराया गया। बैण्ड बाजा के साथ वरयात्रा वर-पिता का सम्मान पहले संस्था के बुजुगों द्वारा एक शाल तथा द्रव्य के साथ सम्मान किया गया पहले कन्या के पिता ने फिर वर की आरती पहले संस्था की बुजुर्ग महिलाओं न, फिर कन्या की माताओं द्वारा की गयी जयमाल गीत के साथ एक एक जोड़े को जयमाल, प्रबुद्धजनो द्वारा सुखी दाम्पत्य जीवन हेतु आर्षीर्वचन तथा परिवार हेतु यथाशक्ति सभी सामग्री अलमारी, पलंग, पचहड दरवाजे के बर्तन, सीलिंग फैन, फर्नीचर, जयमाल की साडी तथा डलैया आदि सभी सामग्री विवाह में सभी परम्पराये व गोदभराई बरीक्षा, तिलक, कलेवा बेला समधौरा आदि किया गया प्रातःलगभग बजे विदाई की गयी समस्त कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पं० रमेश पाण्डेय की अध्यक्षता के सम्पन्न हुए। महिला सम्मेलन के कार्यक्रम का संचालन डा० सुलोचना दीक्षित द्वारा सम्पन्न हुए, जिसमें प्रमुखता महापौर प्रमिल पाण्डेय, ड्रॉ ममता तिवारी, डा० अनीता शुक्ला आदि उपस्थित रही। संस्था द्वारा 10 मातृशक्तियों को स्मृचिन्ह द्वारा सम्मान किया गया सांयकाल के वैवाहिक कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पं० यज्ञकांत शुक्ल द्वारा किया गया। संस्था द्वारा) 9 विभूतियों का स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। संस्था के संस्थापक प० रमाकांत शुक्ल द्वारा आभार प्रकट किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh