कानपूर में आशा ज्योति केंद्र में महिला के सुसाइड पर खुद सरकार की मंत्री ने घेरा पुलिस को ,बोली मुझे लगता है उसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया होगा तभी उसने सुसाइड किया , लेकिन पुलिस. अधिकारी अपने विभाग को बचाने में लगे अभीतक किसी पुलिस कर्मी पर नहीं हुई कार्यवाही
कानपुर में आशा ज्योति केंद्र में चोरी की पूछताछ में आई महिला सुदामा के सुसाइड करने का मामला अब पुलिस के गले की हड्डी बनता जा रहा है सुदामा को सुसाइड किये तीन दिन हो गए है लेकिन अधिकारियों ने अभीतक किसी पुलिसकर्मी पर कोई कार्यवाही नहीं की है जबकि आज आशा ज्योति केंद्र में जांच करने पहुंची यूपी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद ये माना की पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र में गलत तरीके से रक्खा था दूसरे उसको इतना प्रताड़ित किया होगा की उसने आत्महत्या कर ली मंत्री के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर भी थी इसके बाद मंत्री उन्नाव में महिला के गांव में उसकी नबालिक बेटी से भी मिलने चली गई महिला आयोग की सदस्यों के साथ मंत्री प्रतिभा शुक्ला आशा ज्योति केंद्र में मामले की जांच करने खुद पहुंच गई
उनका कहना था
हम लोगों ने यहां जांच करी है इसमें सुदामा नाम की महिला ने आत्महत्या की है इस सेक्टर में रात में किसी को लाकर रखने की अनुमति नहीं है फिर भी उसको यहां किसके आदेश पर बुलाकर यहां पर रोका गया हम लोग की टीम इसमें जांच कर रही है क्योंकि किसी को भी यहां पर लाकर रखा जाए और वह सुसाइड कर ले यह सोचनीय विषय है इसलिए हम लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वहां जाकर पूछा तो यहां यह पाया गया कि पुलिस कर्मियों द्वारा उसको ज्यादा प्रताड़ित किया गया होगा जिसके अंतर्गत उसने आत्महत्या करने पर मजबूत हुई इसमें जांच में जो लोग दोषी पाए जाएंगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
इस मामले में सबसे बड़ी हैरानी ये है की सपा भी महिला के सुसाइड को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने लगी है लेकिन कानपूर के पुलिस अधिकारी कितने गंभीर है की अभीतक किसी पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही नहीं की जबकि किसी महिला और नबालिक बच्ची को रात में पूछताछ को रोकना ही गंभीर लापरवाही है वह भी तब जब उस समय तक उन पर कोई एफआईआर दर्ज न हो


















