Advertisement

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण पर एम.एम.ए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

एम०एम०ए० जौहर फैन्स एसोसिएशन, के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने वाराणसी की शाही मस्जिद ज्ञानवापी प्रकरण पर कानपुर के प्रेम नगर स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद का मामला, मा० न्यायालय के समक्ष है हमें उम्मीद है कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय इंसाफ करेगा और फैसला हक पर देगा।

निचली अदालत के आदेशानुसार हुए सर्वे में कल जिसे लोग शिवलिंग कह रहे है दरअसल वह वजूखाने के हौद में लगा हुआ फौव्वारा है। क्योंकि अभी मामला मा0 न्यायालय में है तो किसी भी वर्ग, धर्म के लोगों को कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। एक-दूसरे पर आपत्तिजनक टिप्पणियां न की जाये, न ही भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया में की जायें। जिससे प्रदेश, देश के भाईचारे और अमन-शांति को खतरा हो।
इस पूरे प्रकरण में क्या कहना था हयात जफर हाशमी का सुनिये.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh