Advertisement

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान मर्चेंट चैंबर हॉल मॆं चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। नई कार्यकारिणी 23 मई को पदभार ग्रहण करेगी।
कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में समस्त पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसके बाद पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव मंगल जौहरी ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी बार की गरिमा को बनाते हुए सभी कार्य करेगी। बार के कार्यक्रमों को सुनियोजति तरीके से पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही कार्यशाला, वर्कशॉप , सेमिनार को समय से कराया जाएगा और कार्यकारिणी के साथ स्वस्थय वातावरण को बनाए रखने के लिए खेल कूद का भी आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh