Advertisement

भाजपा नेत्री ने कार्यकर्ताओं पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

कानपुर। प्रदेश के मुखिया यूपी को अपराध मुक्त करने की बात करते हैं। वही एक ऐसा मामला सामने आया है जो चौका देने वाला है। भाजपा नेत्री ने अपने ही पार्टी के लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री से लेकर जिले के प्रशासन तक गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
कानपुर कमिश्नरी के थाना चकेरी के अंतर्गत गांधीग्राम की रहने वाली भाजपा नेत्री है। उनका आरोप है कि 1 नवंबर को बेटा रजत सिंह काशीराम उपचार कराने गया था भाजपा के कुछ कार्यकर्ता पेड़े में जहर मिलाकर खिला दिया। फोटो सीसीटीवी में कैद हो गया था। पूरी बात पूर्व मंत्री व विधानसभा स्पीकर को बताई थी। उसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोप है कि बेटा रजत सिंह कम उम्र में अच्छी राजनीति सीख गया था। जिसके चलते पार्टी के कुछ कार्यकर्ता रंजिश रखने लगे थे। बेटे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर आरोपित मौके का फायदा उठाकर काशीराम अस्पताल गए और वहां पेड़े में जहर मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद बेटे की हालत गंभीर हो गई और उसको उपचार के लिए रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के समय उसकी मौत हो गई। मैंने प्रशासन के सामने पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी लेकिन एक भी ना सुनी गई और अविवाहित का दाह संस्कार करा दिया। मैं जिलाप्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगा चुकी हूं लेकिन मेरी कोई मदद नहीं हो रही। मैं पुनः मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हूं। की इस मामले की जाँच सी बी आई को दी जाये ताकि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाए ताकि मेरे बेटे को इंसाफ मिले और आरोपी जेल जाएं।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh