Advertisement

कानपुर में ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के बैनर तले बीआईएस द्वारा किए गए मेल के संबंध में एक अहम बैठक की गई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मांगे गए सुझावों पर सर्राफा कारोबारियों के साथ चर्चा हुई।
बैठक के दौरान ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा ने बताया कि जब तक अधिकांश जिलों में कम से कम एक हॉलमार्क सेंटर की स्थापना न हो जाए, तब तक इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू किया जाना संभव नहीं है। साथ ही जिन व्यापारियों ने हॉल मार्क का लाइसेंस ले रखा है, उनको ट्रेनिंग या प्रोग्राम के माध्यम से हॉल मार्किंग के नियमों से अवगत कराया जाए। उन्होने कहा कि पोर्टल पर डाटा ट्रांसफर करने और उसका हिसाब रखने में अभी व्यापारी उतने सक्षम नहीं हैं। कई दुकानदारों में तकनीकि का अभाव है, अगर पोर्टल की अनिवार्यता की गई तो विकट स्थिति पैदा हो जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh