Advertisement

संघ से निष्काषित लोगों को लेटर पैड इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं

कानपुर, प्रदेश कार्यकारिणी की आन लाईन बैठक हुयी| बैठक में तय किया गया की जो दस व्यक्ति संगठन विरोधी कार्य में लिप्त हैं उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय| अपने आप को स्वम भू अध्यक्ष व महामंत्री घोषित करने वालो के विरूद्ध लीगल नोटिस जरिये अधिवक्ता भेजा जाय| शासन के काम में हस्तक्षेप करने व बाधा उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाया जाय|
प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा की एक दर्जन लोगों की उपस्थिति मे कोई व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री नहीं बन सकता| ये गैर कानूनी है| उन्होंने कहा की हम मुट्ठी भर लोगों के कारण विनियमितिकरण के काम से अपना ध्यान नही हटा सकते| लेकिन बेवजह बाधा उत्पन्न करने वालो को बक्सेगे भी नही|
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की जब भी विनियमितिकरण के लिए संघ प्रयास करता है कुछ संगठन विरोधी तत्व सक्रिय हो जाते है| ये सीजनल संवर्ग के लिए दु:खद है| सीजनल अमीनो व अनुसेवकों के काम को प्रभावित करने वालो को कभी माफ नही किया जा सकता। आनलाईन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, प्रदेश संगठन मंत्री यशवीर चौधरी, प्रदेश प्रचार मंत्री फहीम खांन, प्रदेश उपाध्याय मोहम्मद अकील आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh