Advertisement

कानपुर में बर्थडे पार्टी में एक युवक का तलवार से केक काटते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बताया जा रहा है केक काटने वाला युवक सपा नेता है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि जाजमऊ इलाके में सपा नेता सादिक खान ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काट दिया। इस दौरान उसके साथ क्षेत्र का दबंग सुनील दद्दा भी मौजूद रहा। वहीं उसके साथियों ने केक काटने के दौरान फेसबुक लाइव कर दिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उधर वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आए दिन एसे लोगों पर कार्यवाही की जाती है, इसके बावजूद इस तरह के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh