Advertisement

कानपुर के प्राणि उद्यान में जंगल सफारी को दर्शकों के लिए बुधवार से बंद कर दिया गया। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए सरीसृप प्राणियों के बाहर निकलने जैसे संभावित खतरों के चलते यह फैसला लिया गया है।

जू के रेंज फॉरेस्ट ऑफीसर नावेद इकराम ने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिहाज से जंगल सफारी को बंद किया गया है, क्योंकि बरसात के मौसम में सांप, अजगर जैसे जीव जंतु बाहर आ जाते हैं, जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होने बताया कि चिडियाघर में जानवर बाड़ों में रहते हैं और जगंल सफारी  खुले में रहते हैं, जिसके चलते कई बार दर्शकों के लिए खतरा बन जाते हैं। बताते चलें कि जगंल सफारी को बारह साल बाद दर्शकों के लिए फरवरी में खोला गया था। यहां पर दर्शकों को जंगली जानवरों के साथ प्राकृतिक जंगल का नजारा भी देखने को मिल रहा था।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh