कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा ने महंगाई और उससे हो रहे व्यापारिक नुकसान के विरुद्ध सत्याग्रह करते हुए भाजपा को महंगाई और व्यापारियों की बरबादी का कारण बताते हुए महंगाई पर लगाम लगाने की मांग रखी।सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता के नेतृत्व में पोनी रोड पर पदयात्रा निकाल कर समाजवादियों ने महंगाई के विरुद्ध सत्याग्रह किया।
प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की कमरतोड़ महंगाई से व्यापार ठप्प है और व्यापारी का हाल बेहाल।महंगाई से खरीदारी कम हो गई है और बिना कमाई के व्यापारी के महंगे खर्चे ज्यों के त्यों खड़े हैं।भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है और व्यापार व्यापारी बर्बाद।
प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता ने कहा की बिजली की दरें, कमर्शियल व घरेलू रसोई गैस,पेट्रोल डीजल, खाद्य सामग्री,कपड़ा सब महंगे हैं जिसकी वजह से खरीदार बाजार नहीं आ रहा।मांग रखी गई की भाजपा सरकार सभी जरूरी चीजों के दाम बांध कर महंगाई को कम करे।विशेषकर बिजली की दरें,पेट्रोल डीजल,गैस के दाम आधे किए जाएं।
प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता के अलावा अनिल सिंह , डॉ• आनंद , आशीष सिंह, राजू पाल , हिमांशु सिंह , दीपक , विजय , विपिन पाल आदि थे।


















