Advertisement

आचार्य चाणक्य की जयंती ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई गई।

कानपुर मंगलवार। ब्राम्हण जागरूकता समिति के तत्वाधान में विश्व ब्राह्मण दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य चाणक्य की जयंती ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई गई। ब्राम्हण जागरूकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य चाणक्य के तैलचित्र पर मौजूद लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। समाज के लिए काम करने वाले कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विनय पाठक को उनके कार्यालय परिसर में परशुराम सम्मान देते हुए उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद उन्होंने कहा कि ब्राह्मण के बिना ब्रम्हांड की कल्पना तक संभव नहीं है। साथ ही केशवपुरम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय दुबे ने कहा कि इतिहास आचार्य चाणक्य की उपलब्धियों का गवाह है, कि कौटिल्य के नाम से चर्चित आचार्य चाणक्य ने ही नंदवंश का नाश कर चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाकर उन्हें दीक्षा दी। जिसके बदौलत उन्होंने मौर्य साम्राज्य का झंडा गाड़ा। इसीक्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभा पांडेय को महिला विंग का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया और उनसे आशा व्यक्त की कि वे संगठन से मातृ शकितयों को ज्यादा से ज्यादा जोड़े संगठन को मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र द्विवेदी, राहुल कुमार मिश्रा,डॉ भास्कर पांडेय, बिपिन मिश्रा, ललित पांडेय, नवनीत शुक्ल, अविनाश शुक्ला, राकेश कुमार तिवारी, राकेश मिश्रा, प्रभात पांडेय, रमाकांत मिश्रा समेत सैकड़ो ब्राह्मण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh