Advertisement

नुपुर पर कार्यवाही करे प्रधानमंत्री : इखलाक अहमद डेविड

कानपुर , भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में एक मीटिंग बाबूपुरवा में हुई।

वक्ताओं ने कहा कि गुस्ताखे रसूल पर दिल्ली पुलिस जानबूझकर कार्यवाही नही कर मुसलमानों का गुस्सा व लोकतंत्र का मज़ाक बना रही है। नुपुर शर्मा ने मुस्लिम समाज के परम प्रिय शांति दूत के नाम से विश्वविख्यात पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम का अपमान किया उसने धार्मिक भावनाओं का अपमान कर गंगा जमुनी तहजीब वाले देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने, दंगा भड़काने का षडयंत्र किया है जो गंभीर अपराध है। मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने दिल्ली पुलिस कमिशनर को स्पीडपोस्ट ईमेल ट्विटर के माध्यम से पत्र भेजा कानपुर में भी पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कड़ी कार्यवाही का पत्र दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। प्रधानमंत्री को भी गुस्ताखे रसूल पर कार्यवाही का पत्र भेजा है कल तक अगर कोई कार्यवाही नही होती तो मोहम्मदी यूथ ग्रुप धार्मिक/सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
मीटिंग में इखलाक अहमद डेविड, सैय्यद शाबान, आज़म महमूद, कुतुबुद्दीन खान, एहसान खान, तौफीक रेनू, शाहबुद्दीन रज़ा, खुर्शीद अहमद, महताब आलम, अकील अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद सुफियान, इम्तियाज अली, शाह आलम, मोहम्मद आमिर, शाहरुख खान आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh