Advertisement

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल से मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी

कानपुर ,समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी की सोलवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई इसका संचालन उदय द्विवेदी ने किया।

श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे गरीबों शोषित पीड़ित एवं मजबूरो के मसीहा भी थे उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान के लिए निछावर कर दिया उनको अपने कार्यकर्ताओं से बहुत लगाव था वह आपने पेचबाग वाले पुराने घर से प्रतिदिन गरीबों बेसहारा लोगों को आटा दाल चावल के साथ आर्थिक मदद भी करते थे वह कानपुर शहर के सर्वहारा नेता थे।

 

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि मरहूम मुस्ताक सोलंकी ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया अपने कठिन परिश्रम व जनता के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की वजह से वह कानपुर सहित आसपास के जिलों में भी उनकी कार्य करने वॉ लोकप्रियता का डंका बजता था शहर में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे जब भी कानपुर में सांप्रदायिक माहौल पैदा होता था तो कानपुर का प्रशासन भी उनकी मदद लेता था तथा वह हर संप्रदायिक माहौल में आगे बढ़कर सीना तान कर खड़े हो जाते थे तथा ऐसे लोगों को डांट फटकार कर भगा देते थे वह पूरे शहर के एक लोकप्रिय नेता थे।

विधानसभा एवं गोष्ठी में उदय द्विवेदी रमेश यादव हाजी यूनुस बदरे वीरेंद्र बाल्मीकि मनोज चौरसिया शिवराम बालमिक राशिद इदरीसी मुन्ने खां जीशान अहमद इत्यादि लोग रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh